बंद करना

    वाक इन इंटरव्यू/ साक्षात्कार सूचना 2026-27 (27.02.2026 को आयोजित)

    प्रकाशित तिथि: February 21, 2026

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रा.सु.गा. मानेसर – 122051

    वाक इन इंटरव्यू/ साक्षात्कार सूचना

    केंद्रीय विद्यालय रा. सु. गा. मानेसर में सत्र 2026-27 के लिए संविदा (Contractual) शिक्षकों के पैनल बनाने हेतु निम्न कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार आयोजित किये जायेंगे | इच्छुक उम्मीदवार, जो के.वि.सं. के मानदंडो के अनुसार न्यूनतम योग्यता को पूर्ण करते है, वे अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर अपनी योग्यता एवं अनुभव सम्बन्धी प्रमाण पत्रों की मूलप्रति, स्वयं सत्यापित छायाप्रति तथा एक नवीनतम पासपोर्ट आकर के फोटोग्राफ के साथ दिए गए कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार के दिन समय पर उपस्थित हो | आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप Application Form डाउनलोड करे, जो पूरा भरकर पंजीकरण के समय जमा करवाना होगा|

    पात्रता मानदंड – Eligibility Criterion

    पद साक्षात्कार दिनांक
    पी.जी.टी. (हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, व्यवसायिक अध्ययन, लेखाशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान)

    टी.जी.टी. (हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, गणित, संस्कृत)

    प्राथमिक शिक्षक, बालवाटिका शिक्षक, कंप्यूटर अनुदेशक, योग शिक्षक, खेल प्रशिक्षक (कोच), नर्स (महिला), विशेष शिक्षक, काउंसलिंग एंड वेलनेस टीचर, करियर काउंसलर, ATL अनुदेशक/ Vocational अनुदेशक

    27.02.2026
    (पंजीकरण का समय- प्रातः 8:00 बजे से 09:00 बजे तक)साक्षात्कार का समय- प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ

     

    साक्षात्कार सम्बन्धित सूचना : यह सूचित किया जाता है कि दिनांक 27.02.2026 को ATL अनुदेशक / Vocational अनुदेशक के लिए भी साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा | अतः योग्य उम्मीद्वार इस पद के लिए भी साक्षात्कार के दिन साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है |

     

    योग्यता एवं समय-समय पर अद्यतन सूचना हेतु वेबसाइट nsgmanesar.kvs.ac.in देखते रहे |